शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप, एफआईआर दर्ज

गाजीपुर/ सादात। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का मामला मंगलवार को सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक शानू अली ने उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देता रहा। पीड़िता का कहना है कि आरोपी काफी समय से इसी बहाने उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराने के लिए मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version