शिक्षक समाज को दिशा देकर राष्ट्र निर्माण में निभाता है अहम भूमिका: प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवागत शिक्षक अमृता सिंह और मिथिलेश सिंह को सम्मानित किया गया। इसी के साथ सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. लवजी सिंह और डॉ. रामनारायण तिवारी को भी सम्मानित किया गया। विज्ञान संकाय के प्राध्यापक डॉ. मयंक श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट लाने के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।समारोह में कॉलेज परिवार ने शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न और प्रमाण-पत्र भेंट किए। इस अवसर पर कॉलेज के संस्थापक शताब्दी वर्ष की चर्चा भी हुई। कॉलेज वर्तमान में अपने संस्थापक की शताब्दी जयंती मना रहा है, जिसके तहत विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने का कार्य करता इसलिए उसे राष्ट्र निर्माता कहा जाता हैं। शिक्षक अपने ज्ञान से छात्र के मन मस्तिष्क के अंधकार को मिटाकर प्रकाशमान बना देता है और सही मार्ग का अनुसरण करने का रास्ता बताता है। प्रोफेसर पाण्डेय ने नवागत शिक्षकों को कॉलेज परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा और समर्पण से संस्था और आगे बढ़ेगी। सेवानिवृत्त शिक्षकों के अनुभव को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताते हुए उन्होंने डॉ. मयंक श्रीवास्तव की उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि ऐसे शोध कार्यों से कॉलेज की प्रतिष्ठा बढ़ती है।कार्यक्रम में स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों और अतिथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह का माहौल गरिमापूर्ण और उत्साही रहा। प्राचार्य ने सभी सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर समर्पण ही सच्ची सफलता है। इस प्रकार शिक्षक दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम यादगार रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version