मां शारदा चिल्ड्रेन कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गाजीपुर। गाजीपुर दुल्लहपुर जलालाबाद स्थित माँ शारदा चिल्ड्रेन कॉलेज में आजादी का 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री सूरज मौर्य ने ध्वजारोहण कर तथा स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा एवं आकर्षक झांकी निकाली गई। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक, जलालाबाद पहुंची, जहां शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।इसके पश्चात विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य एवं गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री बृजेश कुशवाहा सर, प्रधानाचार्य श्री रामप्रताप मौर्या, उपप्रधानाचार्य श्री अशोक यादव, आदर्श बुक सेंटर के प्रोपराइटर श्री राणा सिंह, जलालाबाद चौकी प्रभारी एवं उनके सहयोगी, विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहेकार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version