मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू, गाजीपुर के सैकड़ों शिक्षक होंगे लाभान्वित

गाजीपुर। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा से किया। इस अवसर पर गाजीपुर के रायफल क्लब सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने की। इस दौरान विधायक बेदी राम, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

योजना के तहत उच्च शिक्षा विभाग के पात्र शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को सूचीबद्ध अस्पतालों में ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से दुर्घटना बीमा और टर्म लाइफ इंश्योरेंस का लाभ भी मिलेगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षक समाज का दीपक है। यदि शिक्षक स्वस्थ रहेगा, तभी समाज को सही दिशा मिल सकेगी।” उन्होंने इस योजना को शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में गाजीपुर के पांच महाविद्यालयों के 22 शिक्षकों को योजना का लाभ प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि जिले के 380 महाविद्यालयों के शिक्षक इस योजना के दायरे में आएंगे, जिससे गाजीपुर प्रदेश के सबसे अधिक लाभार्थी जिलों में शामिल होगा।विधायक बेदी राम ने इस योजना को शिक्षक समाज के लिए ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि इससे शिक्षक बिना आर्थिक चिंता के अपने शैक्षणिक दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकेंगे।

Video

*मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू, गाजीपुर के सैकड़ों शिक्षक होंगे लाभान्वित*https://youtube.com/shorts/jS56-AEsX9c?si=_xuUxk_IkcN_5NKd

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version