सादात नगर पंचायत में सफाईकर्मियों के बीच मारपीट, दिनभर चर्चा का विषय बना मामला

गाज़ीपुर। सादात नगर पंचायत में सोमवार को सफाईकर्मी राजन राम और सहायक सफाई नायक चांद अली के बीच मारपीट का मामला सामने आया। यह घटना नगर में चर्चा का विषय बनी रही।सहायक सफाई नायक चांद अली ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी और अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि वह नगर के पूरब तरफ स्थित तिराहा पर बैठा था, तभी राजन राम वह आया और उसे मारने लगा। वहीं, सफाईकर्मी राजन राम की मां ने भी चेयरमैन प्रतिनिधि पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।हालांकि, बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सुलह-समझौता कर लिया। उप निरीक्षक अनिरुद्ध द्विवेदी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। यह मामला पूरे दिन नगर में चर्चा का विषय बना रहा, जिससे स्थानीय लोगों में कौतूहल बना रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version