गाजीपुर कचहरी में हंगामा, युवक टावर पर चढ़ा

गाजीपुर। कचहरी रोड स्थित तहसील परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जमीन विवाद से परेशान एक युवक टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान मोलनापुर निवासी संदीप चौहान के रूप में हुई है। टावर पर चढ़ने के बाद युवक लगातार जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगा।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों और परिजनों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह डीएम से सीधे वार्ता कराने की मांग पर अड़ा रहा। युवक का आरोप है कि जमीन विवाद से संबंधित मामले में उसे लंबे समय से न्याय नहीं मिल रहा है। टावर पर युवक के चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासन युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे रहे। घटना को लेकर पूरे कचहरी परिसर में चर्चा का माहौल बना रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version