“PRESS” लिखकर घूम रहे वाहनों की जांच की मांग, पत्रकार संगठन ने डीएम-एसपी को सौंपा मांग पत्र

गाजीपुर। जनपद में पत्रकारिता के नाम पर कार्य कर रहे संदिग्ध एवं अनधिकृत व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन जनपद इकाई ने ज्ञापन/ मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारिता की आड़ में गलत कार्य करने वाले व्यक्तियों की पहचान, संबंधित समाचार संस्थान से संबद्धता तथा उनके अधिकृत होने की स्थिति की निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया गया है।ज्ञापन में जनहित एवं पत्रकारिता की गरिमा को ध्यान में रखते हुए जनपद में पत्रकार के रूप में कार्य करने वाले ऐसे लोगों का नियमानुसार सत्यापन कराया जाना आवश्यक है, ताकि वास्तविक पत्रकारों की पहचान बनी रहे तथा पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर कोई प्रश्नचिह्न न लगे।ज्ञापन में वाहनों पर बिना वैध पात्रता के “PRESS” लिखे जाने की शिकायतों का भी उल्लेख किया है। मांग की गई है कि ऐसे वाहनों की नियमानुसार जांच कराई जाए और यदि “PRESS” शब्द का प्रयोग नियम-विरुद्ध या अनधिकृत पाया जाता है, तो संबंधित वाहन एवं व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।ज्ञापन में यह भी मांग किया गया है कि जांच की प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी हो तथा इस दौरान वास्तविक, अधिकृत एवं जिम्मेदार पत्रकारों की स्वतंत्रता, सम्मान और गरिमा प्रभावित न हो।ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण का संज्ञान लेकर निष्पक्ष सत्यापन, जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई कराने की मांग की गई है।सवाल सिर्फ “PRESS” लिखने का नहीं, बल्कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता और उसकी गरिमा बनाए रखने का भी है।इस अवसर पर यूनाइटेड मीडिया के जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता, बी एन तिवारी, उपेन्द्र यादव, विश्व बंधु कमांडर, मनीष गुप्ता, अविनाश कुमार, कृपा शंकर और पवन यदुवंशी, संदीप शर्मा (सोनू ) आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version