गाजीपुर। जनपद में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष सीधीभर्ती-2025 की परीक्षा का आयोजन जनपद के कुल 12 परीक्षा केन्द्रों पर 08, 09 एवं 10 जून 2026 को प्रत्येक दिन दो सत्रों में (पूर्वान्ह 10.00 बजे से 12.00 बजे तक व अपरान्ह 03.00 बजे से 05.00 बजे तक) सम्पन्न होनी है। जिस क्रम में आज 08 जून 2026 को प्रथम दिन आयोजित आयोजित हो रही आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष सीधीभर्ती-2025 की परीक्षा को नकलविहिन, सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से कराये के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस डा0 ईरज राजा ने सामुहिक रूप से हनुमान सिंह इण्टर कालेज देवकली, शहीद स्मारक इण्टर कालेज नन्दगंज, एवं विभन्न विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम को देखते हुए परीक्षा कक्ष में पहुचकर परिक्षार्थियों का प्रवेश पत्र सेे आधार से चेक किया गया। उन्होने परीक्षा के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं केन्द्र व्यवस्थापक के साथ लगाये गये सेक्टर एवं स्टेट्रिक मजिस्टेªट को कड़े निर्देश दिया कि किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। कड़ाई से अपने कार्यो एवं दायित्वो का शत प्रतिशत निर्वहन किया जाय। किसी भी केन्द्र पर लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जायेगी।प्रथम पाली की आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष सीधीभर्ती-2025 की परीक्षा के दौरान 4800 में 1244 अभ्यर्थी अनुपस्थित तथा द्वितीय पाली की परीक्षा में 4800 में 1221 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनो पालियों में कुल 2465 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

