गाजीपुर में दुर्गेश श्रीवास्तव का सम्मान, प्रांतीय मंत्री बनने पर भव्य स्वागत

गाजीपुर। अन्तरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल गाजीपुर द्वारा दुर्गेश श्रीवास्तव को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के काशी प्रान्त के प्रांतीय मंत्री बनाये जाने पर गोराबाजार हनुमान मंदिर पर स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था,जिसमें की काशी प्रान्त के प्रांतीय मंत्री दुर्गेश श्रीवास्तव का फूल माला व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया,जिसमें अंतरराष्ट्रीय हिंदु परिषद के प्रांतीय मन्त्री दुर्गेश श्रीवास्तव बद्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि, हर एक पदाधिकारी को अपने अपने निवास स्थान सहित अन्य एक एक हनुमान चालीसा केंद्र संचालित करने पर जोर दिया जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी, और जिन खंडो का विस्तार नहीं किया गया है, वंहा विस्तार जरूरी और जनपद के सभी शीर्ष पदाधिकारी सप्ताह में एक दिन किसी भी सदस्य के यंहा प्रवास करें ,और हनुमान चालीसा केंद्र संचालित कराए,क्योंकि हिंदु समाज अंतरराष्ट्रीय हिंदु परिषद के तरफ आशा भारी निग़ाहों से देख रहा है,व संगठन के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कोई भी पदाधिकारी थाना का परिक्रमा बिल्कुल न करें। कार्यक्रम रमेश गुप्ता, नागेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह अभिषेक सिंह,संदीप, परदुम पांडेय, सत्यम चैरसिया, जगदीश सत्यम,धीरज सिंह,देश दीपक श्रीवास्तव,कन्हैया उपाध्याय, दीपक श्रीवास्तव,राज पांडेय,शशि चौधरी, दीपक,शुर्यभान पांडेय, शिवकुमार, अनुज,आशीष, उमेशपांडेय सूर्यकांत तिवारी सुधीर सिंह मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version