गाजीपुर में किसान दिवस: बिजली, सिंचाई, खाद और बीज की समस्याओं पर सीडीओ सख्त

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को होने वाले किसान दिवस का बैठक संपन्न हुआ। बैठक में उप निदेशक कृषि विजय कुमार, कृषि अधिकारी एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे। बैठक में किसानो द्वारा जनपद में आर रही समस्याओं की बावत जानकारी लेते हुए उपस्थित कृषकों की समस्याअेां की जनाकरी ली गयी जिसमें कृषि विभाग से सम्बन्धित किसान अरुण कुमार सिंह गांव मैनपुर द्वारा अनुरोध किया गया है कि यंत्र बुकिंग की टोकन जमा राशि का भुगतान अभी नहीं हुआ है, सहकारी समिति से सम्बन्धित कृषक सुरेंद्र कुशवाहा ग्राम नारियल मोबाइल नंबर 8858302700 द्वारा शिकायत किया गया की नारियांव समिति पर खाद्य का वितरण नहीं हो रहा है। कृषक मृत्युंजय राय द्वारा शिकायत किया गया कि राजापुर में समिति का पुनः निर्माण कराया जाए, पशुपालन विभाग के संबंध कृषक बाबूलाल मानव ग्राम चितवन पट्टी द्वारा अनुरोध किया गया कि खुरपका मुहपका का (एफएमडी) का टीकाकरण पशुओं में कराया जाए, कृषक अनूप राय ग्राम पड़ी द्वारा अनुरोध किया गया कि पशुओं का टैगिंग कराया जाए, सिंचाई नलकूप विभाग से संबंधित कृषक देव प्रसाद दुबे ग्राम बसंत पट्टी द्वारा शिकायत किया गया कि ट्यूबवेल नंबर 171 की नाली टूट गई है.

इसे सही करने को कहा गया, नहर विभाग से कृषक अरुण सिंह ग्राम मैनपुर द्वारा शिकायत किया गया कि मुडरमा माइनर में पानी नहीं आ रहा है, जिससे फसलों में सिंचाई नहीं हो पा रही है, कृषक विद्या नाथ चौबे द्वारा बताया गया कि मलेढी माइनर में पानी नहीं आ रहा है, कृषक जितेंद्र प्रसाद राय द्वारा बताया गया कि वीरपुर माइनर पंप कैनाल तक पानी नहीं पहुंच रहा है, खाद्य एवं विपणन विभाग से सम्बन्धित कृषक ओम प्रकाश सिंह द्वारा अनुरोध किया गया कि वृंदावन में एक क्रय केंद्र स्थापित किया जाए, विद्युत विभाग से संबंधित कृषक अनूप राय द्वारा शिकायत किया गया कि ग्राम पकड़ी में बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं कृपया इसे ट्रांसफार्मर समेत तत्काल बदला जाय, कृषक अनिल सिंह बीकापुर द्वारा ट्रांसफार्मर बदलने हेतु अनुरोध किया गया है, आपूर्ति विभाग से संबंधित कृषक अनूप राय द्वारा बताया गया कि ओम साइन परमार्थ फिलिंग स्टेशन सुहवल द्वारा किसानों को पेट्रोल/डीजल नहीं दिया जा रहा है जिससे छोटे पेट्रोल चालित कृषि यंत्र कार्य करने में सुविधा हो रही है, इसका तत्काल समाधान कराई जाए। बैंक से संबंधित कृषक जितेंद्र प्रसाद राय द्वारा बताया गया कि यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया मिर्जाबाद शाखा द्वारा केसीसी नहीं बनाया जा रहा है जिसमें सुविधा उत्पन्न हो रही है।
 बैठक के दौरान किसानों ने सिंचाई, विद्युत आपूर्ति, उर्वरकों एवं बीजों की उपलब्धता, नहरों की सफाई, फसल सुरक्षा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि ऋण, पशुपालन तथा अन्य कृषि संबंधी समस्याओं एवं सुझावों को प्रस्तुत किया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत एवं प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादन में वृद्धि तथा आधुनिक तकनीकों के प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसान सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा वैज्ञानिक पद्धति से खेती अपनाकर उत्पादन एवं आय में वृद्धि करें। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक प्रयोग, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, फसल विविधीकरण तथा आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग के संबंध में नियमित रूप से जागरूक किया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया। साथ ही किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान हित सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर कृषि क्षेत्र को अधिक समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान उप कृषि निदेशक गाजीपुर द्वारा किसान दिवस में  कृषकों को कृषि यंत्रों की बुकिंग दिनांक 16 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक की जाएगी जिसकी जानकारी दी तथा बताया कि कृषि विभाग के पोर्टल upaquiculture.gov.nic.in  पर बुकिंग कर सकते हैं। पूरे वर्ष में कृषि यंत्रों की बुकिंग 04 से 05 बार किया जायेगा। जनपद के सभी किसान बंधुओ से आग्रह  किया है कि यंत्रों की बुकिंग कर सकते हैं। सूखे की स्थिति को देखते हुए किसानों को कृषि में रणनीति बदलनी होगी वर्तमान समय में जनपद में धान, गेहूं की खेती होती रही ह,ै जनपद के लगभग समस्त क्षेत्रफल संचित है इसलिए कम लागत वाली फसलों का चुनाव करना चाहिए ज्वार बाजरा, मक्का, तिल, सावा, कोदो, महुआ, रागी, इत्यादि फसलों को कम पानी की आवश्यकता होती है जिससे कृषि विभाग के निवेश केन्द्रो पर हो। सभी बीज  उपलब्धता है, किसानों से अपिल किया जाता है कि आप अपने नजदीकी निवेश केंद्र पर जाकर बीजों को प्राप्त कर सकते हैं जो बाजार के क्रय हेतु विकासखंड करंडा एवं रेवतीपुर में खोला गया है ताकि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल सके। संकर ज्वार बाजरा, संकर मक्का की उन्नत किस्म की प्रजाति उपलब्ध है। जनपद में  सुखा के दृष्टिगत को देखते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में काफी लाभकारी सिद्ध होगा, विगत वर्ष 47000 कृषक बीमा योजना से सम्मिलित हुए बाढ़ एवं मोंथा चक्रवात से हुई क्षती के प्रतिपूर्ति के रूप में जनपद के 6448 कृषकों को 4.31 करोड़ रूपये प्राप्त हुयी थी। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ में 02 प्रतिशत की प्रीमियम दे होता है धान की फसल में के लिए 1634 रुपए एवं बाजार के लिए 706 रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से प्रीमियम देय होता है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि खेत तालाब योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जनपद में 12 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसके सापेक्ष 10 किसानों का आवेदन प्राप्त हुआ है 02 लक्ष्य सामान किसानों के लिए अवशेष हैं किसानों को आवेदन के लिए आग्रह किया जाता है 22X 20X 3X मी0 तालाब की बुदाई हेतु ₹52000 तक अनुदान अनुमान है। बैठक में   कृषि, उद्यान, पशुपालन, सिंचाई, विद्युत, राजस्व, सहकारिता, गन्ना, मत्स्य, कृषि रक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसान उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version