रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पनीर-मिठाई समेत 6 नमूने लिए

गाजीपुर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला गाजीपुर एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर तथा आर0 सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-II गाजीपुर के निर्देश पर जनपद में आगामी रक्षाबन्धन पूर्व के अवसर पर आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल-06 नमूना संग्रहित किया गया। जिसमें दिनांक 26.08.2026 को सिधौना, सैदपुर गाजीपुर स्थित राहुल कुमार के प्रतिष्ठान से पनीर का 01 नमूना संग्रह किया गया, सिधौना बाजार, सैदपुर गाजीपुर स्थित विराट यादव के पनीर विनिर्माण प्रतिष्ठान से पनीर का 01 नमूना संग्रह किया गया, सैदपुर चन्दौली रोड, गाजीपुर स्थित अशरफ अली के डिलीवरी वैन से गन्ने का गुड का 01 नमूना संग्रह किया गया, रायपुर बहरियाबाद, गाजीपुर स्थित मुन्ना प्रजापति के विनिर्माण प्रतिष्ठान मेसर्स-प्रजापति इमरती एण्ड स्वीट हाउस से बूॅदी का लड्डू एवं छेना मिठाई का 01-01 नमूना संग्रह किया गया, सिधौना बाजार गाजीपुर स्थित विनिर्माण प्रतिष्ठान मेसर्स-धर्मेन्द्र छेना एवं पनीर उद्योग  से छेने का 01 नमूना संग्रह किया गया। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।नमूना संग्रह की कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण गुलाबचन्द गुप्त,  बिपिन कुमार गिरि,  धनन्जय सिंह,  अरविन्द्र प्रजापति,  पंकज कुमार कन्नौजिया एवं  अमर नाथ द्वारा की गयी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version