By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
    गाजीपुर में मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करते ड्रग्स इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय
    गाजीपुर में मेडिकल स्टोरों पर ड्रग्स इंस्पेक्टर का औचक निरीक्षण, कई दुकानों को नोटिस
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: रक्षाबंधन पर 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को बड़ी सौगात, अब मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > breaking > रक्षाबंधन पर 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को बड़ी सौगात, अब मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा
IMG 20260826 WA0010
breakingगाजीपुर

रक्षाबंधन पर 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को बड़ी सौगात, अब मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा

Sonu sharma
Last updated: August 27, 2026 1:06 am
Sonu sharma
Published: August 27, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारम्भ एवं विशेष बसों का फ्लैग ऑफ माननीय मुख्यमंत्री उ0 प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से किया गया। इस अवसर पर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को परिवहन निगम की बसों में उनके साथ एक सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर के रायफल क्लब सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें माननीय जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया। इस दौरान उक्त योजना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम में मा0 कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री ओम प्रकाश राजभर, मा0 सांसद राज्यसभा श्रीमती संगीता बलवंत, माननीय विधायक जखनियां श्री बेदी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुभासपा सुरेंद्र राजभर, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, अन्य अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी ने उपस्थित सभी महिलाओं को भेंटस्वरूप साड़ी और मिष्ठान प्रदान करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई योजना अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा, महिलाओं के सम्मान, आधी आबादी की खुशहाली एवं शसक्तीकरण को प्रदर्शित करती है। शासन ने आधी आबादी की शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा के बारे में चिंतन करते हुए उनके हित के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। रक्षाबंधन पर तीन दिवस पर बहनों के नि:शुल्क यात्रा के पश्चात 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को अनवरत नि:शुल्क बस यात्रा एक अच्छी पहल है। उन्होंने सभी से अपील किया कि अपनी बेटियों को पढ़ाएं व सशक्त बनाएं। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं भी दी। सांसद राज्यसभा संगीता बलवंत जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का यह पहल महिला सशक्तिकरण तथा शासन की महिलाओं के हितार्थ प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। इसी क्रम में माननीय विधायक जी, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष जी ने भी रक्षाबंधन पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के इस पहल पर उनकी उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के साथ-साथ वरिष्ठ महिलाओं को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।*रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी विशेष सुविधा*रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को विशेष सुविधा प्रदान करते हुए परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही महिला यात्री के साथ एक सहयात्री को भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस पहल से महिलाओं को पर्व के अवसर पर अपने मायके एवं अन्य स्थानों तक आवागमन में आर्थिक राहत के साथ-साथ सुविधा प्राप्त होगी।*महिला सम्मान एवं सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा के माध्यम से 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलना महिला सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे वरिष्ठ महिलाओं को अपने आवश्यक कार्यों, सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों तथा अन्य यात्राओं के लिए आर्थिक भार से राहत मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। निःशुल्क बस यात्रा जैसी योजनाएं महिलाओं की सुविधा बढ़ाने के साथ ही उन्हें समाज में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों के हित में उठाए जा रहे कदम सरकार की संवेदनशीलता और महिला सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हैं।*महिलाओं ने जिलाधिकारी को बांधी राखी*रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने जिलाधिकारी के प्रति सम्मान एवं विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद में महिलाओं के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की कार्यशैली प्रेरणादायक एवं भरोसेमंद है तथा प्रशासन द्वारा महिलाओं एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की संवेदनशील एवं जनहितकारी कार्यशैली से आमजन में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। इस अवसर पर परियोजन निदेशक, जिला विकास अधिकारी, डीसीएन आरएलएम, एआरएम रोडवेज सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण, बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

advertisement
युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला
अघोर परिषद ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को  बांटा कम्बल
बरसात में बिजली से रहें सावधान: डीएम अनुपम शुक्ला ने जारी की एडवाइजरी, 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय
मानवता की मिसाल बने समाजसेवी इम्तियाज सिद्दीकी उर्फ शिबू, लगातार दो गांवों में गरीब बच्चों को बांटे मुफ्त कॉपी-कलम
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन गाजीपुर का चुनाव बना प्रतिष्ठा का विषय, नामांकन प्रक्रिया संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250626 WA0226
गाजीपुर

तेज गति पिकअप की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

Sonu sharma
Sonu sharma
June 26, 2025
सकरा ग्राम सभा की मुसहर बस्ती में समाजसेवा की मिसाल
गाजीपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, डीएम ने बैंकों को लगाई फटकार
लाल बहादुर शास्त्री ने मुहल्ले के मंगलकामना के लिए माता का जगराता करवाया
जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किये रवाना
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?