गाजीपुर। हेतिमपुर पंचायत भवन पर आज M-SWASTH Solutions Private Limited Company की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हेतिमपुर गांव के लगभग 150 लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का इलाज कराया। शिविर में उपस्थित चिकित्सक *डॉ. चंदन यादव* द्वारा सभी मरीजों की जांच की गई तथा उन्हें उचित दवाइयां एवं आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया गया। मरीजों को डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाइयां शिविर के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर *M-SWASTH Solutions Private Limited के स्टेट मैनेजर आशुतोष अवस्थी एवं डिस्ट्रिक्ट मैनेजर उजाला श्रीवास्तव* ने कहा कि लोगों की सेवा करना उन्हें बहुत पसंद है। जब भी उन्हें समाज की सेवा करने का अवसर मिलेगा, वे पूरी लगन और निष्ठा के साथ लोगों की सेवा करती रहेंगी।शिविर को सफल बनाने में उपस्थित सभी M-SWASTH मित्रों, नर्स कविता गुप्ता एवं शबाना मैम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए मरीजों की सहायता की और स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को अपने गांव में ही स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा सुविधा प्राप्त हुई, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल रहा।


