गाज़ीपुर में पत्रकार हिरासत में, बदसलूकी का आरोप, उठे सवाल

गाज़ीपुर: करण्डा थाना क्षेत्र में एक मामले की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी और पुलिस कार्रवाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ओबीसी टाइम्स के पत्रकार एवं बसावन इंडिया के गाज़ीपुर ब्यूरो चीफ विवेक यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि पत्रकार घटना की जानकारी लेने और पूछताछ के लिए मौके पर पहुंचे थे, इसी दौरान स्थानीय लोगों और प्रशासन के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

इस घटना को लेकर पत्रकार संगठनों में रोष व्याप्त है। इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर सवाल उठाने वाला मामला बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version