गाजीपुर: दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए समय-सारिणी जारी, 15 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

गाजीपुर। शैक्षिक सत्र् 2026-27 में सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग हेतु दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत (ग्रुप-1,2,3 व 4 से सम्बन्धित पाठ्यक्रम) छात्रवृत्ति वितरण के क्रियान्वयन हेतु समय सारिणी शासन द्वारा जारी किया जा चुका है, जिसमें दशमोत्तर कक्षाओं के विद्यालयों का मास्टर डाटावेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने एवं छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने, छात्रवृत्ति वितरण करने आदि का समय- सारणी जारी किया गया। मान्यता प्राप्त नवीन शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटावेस में सम्मलित होने के लिए आवेदन करना, पासवर्ड प्राप्त करना एवं संस्थाओ द्वारा मास्टर डाटा अपडेट किये जाने आदि सम्बन्धित कार्यवाही- दिनांक 22 जुलाई, 2026 से 15 अगस्त, 2026 तक एवं विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा शिक्षण संस्था, पाठ्यक्रम पाठ्यक्रम, के प्रकार, सीटो की संख्या एवं फीस आदि का सत्यापन- दिनांक 23 जुलाई, 2026 से 30 अगस्त, 2026 तक तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा शिक्षण संस्था, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम के प्रकार, सीटो की संख्या एवं फीस आदि का सत्यापन- दिनांक 25 जुलाई, 2026 से 14 सितम्बर, 2026 तक किया जाना है। छात्र-छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन पत्र नवीनीकरण (Renewal) किया जाना- दिनांक 15 सितम्बर, 2026 से 15 अक्टूबर, 2026 तक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किये गये नवीनीकरण (Renewal) आवेदन पत्र को शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित- दिनांक 15 सितम्बर, 2026 से 25 अक्टूबर, 2026 तक किया जाना है। छात्र-छात्राओं द्वारा नवीन ( Fresh) छात्रवृत्ति आवेदन पत्र किया जाना- दिनांक 15 सितम्बर, 2026 से 31 अक्टूबर, 2026 तक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किये गये नवीन (Fresh) आवेदन पत्र को शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित- दिनांक 16 सितम्बर, 2026 से 10 नवम्बर, 2026 तक किया जाना निर्धारित है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने जनपद के समस्त दशमोत्तर स्तर के शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि उपरोक्त समय सारणी के अनुसार छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने एवं अन्य समस्त कार्यवाही समयान्तर्गत पूर्ण करनेे का कष्ट करें, ताकि समय से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version