मुहम्मदाबाद/गाजीपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में संचालित “ब्रह्मर्षि जागरण चौपाल” भ्रमण महाभियान का आठवां दिन सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने चौपाल बैठक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, विकास और सहभागिता का संदेश दिया।
महाभियान के आठवें दिन आयोजित चौपाल में समाज हित, आपसी समरसता, संगठन की मजबूती और भविष्य की दिशा को लेकर व्यापक चर्चा हुई। वक्ताओं ने शिक्षा के स्तर में सुधार, उच्च शिक्षा में प्रगति और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस रूपरेखा तैयार करने पर बल दिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय ‘बबलू’ ने कहा कि
“समाज की उन्नति तभी संभव है जब हम आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ें। ब्रह्मर्षि जागरण चौपाल का उद्देश्य समाज को संगठित करना, नई पीढ़ी को जागरूक करना और सकारात्मक सोच विकसित करना है।”
उन्होंने कहा कि यह महाभियान समाज को नई दिशा देने का कार्य करेगा।
वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने कहा कि
“यह भ्रमण महाभियान केवल बैठकों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के भीतर बिखरे रिश्तों को जोड़ने और सामाजिक चेतना को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है।”
उन्होंने शिक्षा के स्तर में सुधार और उच्च शिक्षा में समाज की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा बताया कि यह कार्यक्रम लगातार कई दिनों तक विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जाएगा।
चौपाल बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री रासबिहारी राय, जिला महामंत्री प्रमोद राय, जिला संगठन मंत्री राकेश रंजन राय, ग्राम प्रधान दीनबंधु राय सहित फिरोजपुर गांव के विजयशंकर राय, विनोद राय, गोरख राय, शिवजी राय, अरविंद राय, हंसनारायण राय, आनंद शंकर राय, अंजनी राय शर्मा, अनिल राय, नितेश राय, सूर्यकांत राय, शिवम राय, सूर्यजीत राय, कुलमयंक राय, वेदव्यास राय, केशव राय, आनंद राय, सतेंद्र राय, नागेश्वर राय, संतोष राय समेत बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
फिरोजपुर गांव के सैकड़ों लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में समाज को संगठित रखने और ऐसे जागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया। पूरा वातावरण सामाजिक चेतना, एकता और सहयोग की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।



