गाजीपुर में दिव्यांग बच्चों ने मनाया हर घर तिरंगा कार्यक्रम, हाथों में लहराया तिरंगा

गाजीपुर। समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर के तत्वाधान में राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र फ़तेउल्लाहपुर शास्त्री नगर गाजीपुर के प्रांगण में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारीगाजीपुर पारस नाथ यादव जी थे। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को संबोधित करते हुए झंडे के विषय पर विस्तृत जानकारी दी। साथ में संस्था को भी उचित मार्गदर्शन भी दिया। दिव्यांग बच्चों के हाथों में तिरंगा झंडा लहराते हुए देख कर एक देश की एकता और अखंडता के साथ बच्चो के अंदर एक उचित भविष्य की छवि देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संरक्षिका सविता सिंह कर रही थी। उन्होंने सभी आगंतुकों का धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया और कहा कि मेरे विद्यालय के बच्चे और शिक्षक शिक्षिका मिलकर इस कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया। साथ में सभी दिव्यांग बच्चों ने अपने अपने घरो पर तिरंगा लगाने के लिए भी कहा। कार्यक्रम में अनमोल यादव, चन्दन कुमार, घुरहू जी, चुन्नी जी, अजीत कुमार गुप्ता, अशोक कुमार यादव, नाजिया बेगम, लक्ष्मी वर्मा, मती सुमित्रा सिंह राजेश कुमार, जालन्धर, प्रभात कुमार सिंह, सूचित कुमार आदि लोग शामिल थे। कार्यक्रम मूकबधिर बच्चों के लिए सांकेतिक भाषा का प्रयोग श्री मति रागिनी सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमर नाथ गुप्ता ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version