गाजीपुर: जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, सोनाड़ी में लाठी-डंडे और घूंसों से मारपीट

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव में सोमवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पारिवारिक जमीन को लेकर चल रहे विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडों व घूंसों से मारपीट शुरू हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।सूचना पर पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मारपीट में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है, जिसे उपचार के लिए भेजा गया। घटना के बाद गांव में कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा। भांवरकोल थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद तथ्यों की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version