गाजीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण, 202 एकड़ में से 75 एकड़ भूमि हुई पुनः प्राप्त

गाजीपुर: दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा करके कचरा प्रबंधन के काम की प्रगति निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे कार्यों की गति का आकलन किया और कचरा प्रबंधन हासिल करने के लिए उन्हें समय पर और प्रभावी ढंग से पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मंत्री आशीष सूद ने गाजीपुर लैंडफिल साइट पर ही परियोजना की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान दिल्ली नगर निगम (एमडीसी) के अतिरिक्त आयुक्त लीला धर मेघवाल व निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि दिल्ली के ओखला, भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल स्थलों पर कचरे के पहाड़ों को खत्म कर उपयोगी भूमि विकसित करने का कार्य तेजी से जारी है। कुल 202 एकड़ में से अब तक 75 एकड़ भूमि को पुनः प्राप्त किया जा चुका है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version