ग़ाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज में महिला मरीजों के साथ कथित बदसलूकी और बाउंसरों द्वारा मारपीट की घटना से आक्रोशित होकर छात्र नेताओं ने सरजू पांडे पार्क में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि कॉलेज में तैनात बाउंसर और गार्ड द्वारा महिला मरीजों के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिसे लेकर उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। छात्रों ने दोषी बाउंसर और गार्ड को तत्काल जेल भेजने तथा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को निलंबित करने की मांग उठाई है।धरना प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने साफ कहा कि “जहाँ अन्याय होगा, वहाँ छात्र संघ मजबूती से खड़ा रहेगा।”

