गाजीपुर: खनन चेकिंग टीम पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट-मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में अवैध खनन की जांच कर रही टीम पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन चालक व उसके सहयोगियों ने न केवल भागने की कोशिश की बल्कि टीम के साथ मारपीट भी की। मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। इस पूरे मामले में गाजीपुर एसपी सिटी राकेश मिश्र ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि खनन विभाग की टीम पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला गंभीर है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version