महिला सुरक्षा को लेकर गाजीपुर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में चला जागरूकता अभियान

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज 5.0” अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस ने जनपदभर में व्यापक जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया।अभियान के क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल ने पैदल गश्त कर आमजन, महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीमों ने महिलाओं को उनके अधिकारों और उपलब्ध सुरक्षा सेवाओं की जानकारी भी दी।वहीं, एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण एवं चेकिंग करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस की सक्रियता से सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश दिया गया।गाजीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता और प्रभावी कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version