गाजीपुर रोटरी क्लब को पहली महिला अध्यक्ष, विनीता सिंह ने संभाली कमान

गाजीपुर। रोटरी क्लब गाजीपुर का 72वां तथा इनरव्हील क्लब गाजीपुर का 35वां संयुक्त पदग्रहण समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने रोटरी क्लब की नई अध्यक्ष रो. विनीता सिंह एवं सचिव रो. सुमन सर्राफ तथा इनरव्हील क्लब की नई अध्यक्ष डॉ. नामिषा जायसवाल को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। समारोह में रोटरी क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष रो. बरुन कुमार अग्रवाल और सचिव रो. अरबिंद कुमार शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए सामाजिक एवं सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट सहयोग देने वाले क्लब सदस्यों, चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं सहयोगी संस्थाओं को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष रो. विनीता सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब गाजीपुर के 72 वर्ष के इतिहास में पहली महिला अध्यक्ष चुना जाना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के हित में नए सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य अतिथि डॉ. संगीता बलवंत एवं उनके पति डॉ. अवधेश कुमार सहित कई गणमान्य लोगों को रोटरी पिन पहनाकर क्लब की सदस्यता भी प्रदान की। इनरव्हील क्लब की निवर्तमान अध्यक्षा राजश्री सिंह ने वर्षभर की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए क्लब की सक्रिय सदस्याओं को सम्मानित किया। वहीं नव निर्वाचित अध्यक्षा डॉ. नामिषा जायसवाल ने सेवा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ क्लब की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि “रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं। रोटरी क्लब गाजीपुर के 72 वर्षों के इतिहास में महिला नेतृत्व का चयन नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और रोटरी परिवार ने उन्हें नेतृत्व देकर एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। समाजहित के इन कार्यों में मेरा सहयोग सदैव मिलता रहेगा।”इस अवसर पर रोटरी क्लब गाजीपुर और इनरव्हील क्लब गाजीपुर में नए सदस्यों ने भी रोटरी पिन पहन कर सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर रो. संजीव सिंह, रो. असित सेठ, रो. विनय, डॉ अवधेश बिंद, रो. अजय सर्राफ, रो. रवि केडिया, रो. जिशान, रो.संजुम नसीर, रो. मंजू सेठ, रो. श्रवण सिंह, रो. संतोष वर्मा, रो. ओमनारायण सैनी, डॉ. जेएस राय, डॉ. संजय राय, डॉ. शिवम राय, रवि केडिया इत्यादि रोटरी सदस्यों के बड़ी संख्या में इनरव्हील क्लब की सदस्याएं, सामाज के विभिन्न वर्गों के लोग और नगरवासी उपस्थित रहे, मंच संचालन डॉ यूसी राय ने किया।

e

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version