HIGHLIGHTS
- सैदपुर-बहरियाबाद मार्ग पर हाईवे अंडरपास के पास हुआ हादसा।
- यात्री बस की टक्कर से दो महिलाओं और दो माह की बच्ची की मौत।
- पिता और एक वर्षीय पुत्री घायल, सीएचसी में उपचार जारी।
- पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की।
गाजीपुर। बीमार सास का हालचाल लेकर घर लौट रहा परिवार रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के शरीफपुर अंडरपास के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं और एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि पिता और एक वर्षीय बेटी घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कोतवाली के पास रोक दिया। मृतकों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों को नजदीकी उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर भारती है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।


