15 अगस्त को गाजीपुर में निकलेगी 5 किमी तिरंगा दौड़, सुबह 6 बजे से होगा आयोजन

गाजीपुर। आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिंरगा-2026 अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय गाजीपुर द्वारा दिनांक-15 अगस्त 2026 को महिला/पुरुषो की 05 किमी0 क्रासकंट्री रेस (तिरंगा दौड़) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है, यह दौड़ प्रातः 6.00 बजे नेहरु स्टेडियम गोराबाजार से प्रारम्भ होकर पी0जी0 कालेज चौराहा पुलिस लाईन गेट होते हुए आर्दश बौद्ध इण्टर कालेज से चमड़ा गोदाम तक जाना है, तथा पुनः वापस उसी रास्ते होते हुए नेहरु स्टेडियम गेट पर समाप्त होगी । इच्छुक महिला/पुरुष खिलाड़ी प्रतियोगिता होने से पूर्व प्रातः- 5.30 बजे उपस्थित होकर कार्यालय से चेस्ट नम्बर प्राप्त कर निःशुल्क प्रविष्टि कर सकते है, विजेता 06 महिला एवं 06 पुरुष खिलाड़ियो को आकर्षण पुरस्कार दिया जायेगा ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version