जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी का पुलिस उपाधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण

गाजीपुर। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सविरत्न गौतम ने जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन में किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बंदीगृह, शस्त्रागार तथा थाना कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण कर अभिलेखों का अवलोकन किया और उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शस्त्रागार में मौजूद हथियारों, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, डंडों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों की स्थिति भी परखी गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी उपकरण हर समय सक्रिय एवं उपयोग की स्थिति में रहें। निरीक्षण के दौरान हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी निगरानी रखने, ट्रेनों में होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं तथा रेलवे ट्रैक अवरोध से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर प्रभावी अनुपालन करने को कहा गया।
इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक ने रेलवे स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।थल सेना प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, आउटर, पार्किंग एवं वेटिंग हॉल का पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जीआरपी थाना प्रभारी गाजीपुर सिटी को निर्देशित किया गया कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्ध व्यक्तियों एवं ज्वलनशील पदार्थों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा आरपीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version