समता पीजी कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, एनसीसी कैडेट्स ने किया परेड का अभ्यास

गाजीपुर। समता पी.जी. कॉलेज सादात में गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान के तहत विभिन्न देशभक्ति गतिविधियों का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स के भीतर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर कॉलेज परिसर में खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स ने पूरे जोश, अनुशासन और समर्पण के साथ परेड और ड्रिल का पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) किया। इस गतिविधि के जरिए युवाओं में राष्ट्रीय पर्व के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दिया गया। यह पूरा कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पीयूष वर्मा और एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बलवंत यादव के कुशल मार्गदर्शन और निर्देशन में संपन्न हुआ। वहीं, एनसीसी गतिविधियों के प्रभारी व ए.एन.ओ. डॉ. अशोक कुशवाहा के नेतृत्व में कैडेट्स ने परेड और ड्रिल का अभ्यास सफलतापूर्वक पूरा किया। इस दौरान कॉलेज का स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version