राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत की पहल, ग्रीनफील्ड मार्ग के लिए जल्द बजट का आश्वासन

गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने जनहित से जुड़े एक महत्वपूर्ण विषय को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ,मा०नितिन गडकरी से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-24 (पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग-97) के अंतर्गत प्रस्तावित ग्रीनफील्ड महाराजगंज (गाजीपुर)–जमानिया–सैयदराजा मार्ग के निर्माण एवं इसके लिए बजट आवंटन का अनुरोध किया।सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री को पत्र देकर परियोजना के लिए शीघ्र धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने परियोजना के लिए जल्द ही बजट आवंटन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस परियोजना के निर्माण से गाजीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ व्यापार, उद्योग और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version