गाजीपुर। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, अलीगंज लखनऊ द्वारा प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026 के तृतीय चरण का चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया 21 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक, अवकाश सहित, निर्धारित की गई है।प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर ने चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित आईटीआई संस्थान में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है, ताकि उनका प्रवेश निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित हो सके।उन्होंने विशेष रूप से जानकारी दी कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जहुराबाद, तहसील कासिमाबाद, गाजीपुर में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, तुलसीपुर गाजीपुर में उपस्थित होकर अपना प्रवेश ले सकते हैं।चयनित अभ्यर्थियों के लिए 25 सितंबर तक प्रवेश का अवसर है, इसलिए समय सीमा का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।


