15,000 से 23,999 रुपये तक वेतन, गाजीपुर में रोजगार मेले के जरिए नौकरी का अवसर

गाजीपुर।  जिला सेवायोजन अधिकारी ने सूचित किया है कि ’’उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’’ के अधीन जनपद गाजीपुर के अधिक से अधिक रोजगार तलाशने वाले युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से दिनांक 25 अगस्त, 2026 को जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,गाजीपुर(कैम्पस) में आयोजित किया जायेगा। इस मेला में देश की प्रतिष्ठित कम्पनियां – हिन्डालको, सुब्रोस, एवं ग्लोबल आटो टेक, ग्लोबल एल्यूमिनियम, आदि में विभिन्न पदों पर वेतन सीमा रू0 15000.00 से 23999.00 तक प्रतिमाह (CTC) पर निःशुल्क भर्ती किया जायेगा। इसमें, आई0टी0आई0, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा। इस रोजगार मेला में 18 से 30 वर्ष तक के  अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट रोजगार संगम पोर्टल-https://rojgaarsangam.up.gov.in  पर प्रदर्शित कर दिया गया है। रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन करा कर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार अपना आवेदन कर, उक्त मेला में प्रातः 10.00 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु हेल्प लाइन नं0- 155330 या जिला सेवायोजन कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version