आकाशीय बिजली गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, 15 वर्षीय भतीजी झुलसी

गाजीपुर। सेवराई तहसील के गोडसरा गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से छत पर सो रही एक विवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसकी 15 वर्षीय भतीजी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, गोडसरा गांव निवासी 21 वर्षीय नेहा खातून, पत्नी अहमद खान, अपनी 15 वर्षीय भतीजी फातिमा (पुत्री तारीक खान) के साथ घर की छत पर सो रही थीं। इसी दौरान तेज चमक के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन और ग्रामीण तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने नेहा खातून को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल फातिमा की हालत नाजुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद गाजीपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।मृतका के पति अहमद खान गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया।एसडीएम सेवराई संजय यादव ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से हुई घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version