गाजीपुर। मौसम विभाग लखनऊ द्वारा जनपद गाजीपुर में हवा(30-40 किमी/घंटा), मेघगर्जन एवं वज्रपात को हल्की से मध्य वर्षा,मेघगर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना होने का अलर्ट जारी किया गया हैl जो 14.42 तक क्रियाशील रहने की संभावना है।
क्या करें (DO’s):• मौसम की चेतावनियों पर लगातार नज़र रखें।• सुरक्षित भवन में रहें और जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें।• बिजली कड़कने पर तुरंत खुले स्थान, पेड़ एवं बिजली के खंभों से दूर चले जाएँ।क्या न करें (DON’Ts):• पेड़ के नीचे, खेतों में या खुले मैदान में न रुकें।• नदियों, नालों और जलभराव वाले मार्गों को पार करने का प्रयास न करें।• बिजली कड़कने के दौरान मोबाइल चार्जिंग या विद्युत उपकरणों का अनावश्यक उपयोग न करें।• अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल प्रशासन द्वारा जारी सूचना पर विश्वास करें।
नोट -1 आकाशीय बिजली की जानकारी व नुकसान से बचने के लिए दामिनी एप्लीकेशन का प्रयोग करें |2– आपदाओ संबंधी चेतावनी⁄अलर्ट की जानकारी व नुकसान से बचने के लिए सचेत एप्लीकेशन का प्रयोग करें |3 जनहित में अधिक से अधिक ग्रुपो और व्यक्तियों में प्रसारित करें।4 आपात काल की स्थिति में 112, 1077, 1070 पर संपर्क करें |


