गाजीपुर में बाढ़ प्रभावितों को बड़ी राहत, 551 परिवारों में वितरित की गई राहत किट

गाजीपुर। तहसील सदर, जनपद गाजीपुर में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के कम में आज दिनांक 07. 09.2026 को दीनापुर बाढ़ शरणालय में 330 राहत सामग्री, ग्राम जैतपुरा में 121 राहत सामग्री व ग्राम-वयेपुर सदर में 100 राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में ग्राम रफीपुर, नूरमपुर, शेरपुर, करण्डा, बड़हरिया (सोकनी), बड़हरिया (बड़सरा), जैतपुरा व वयेपुर के बाढ़ प्रभावित परिवारों को कुल 551 बाढ़ राहत किट वितरित की गई। राहत किट का वितरण अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विनोद जोशी, उपजिलाधिकारी सदर, तथा राजीव यादव, तहसीलदार सदर, मौके पर उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति एवं राहत व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया तथा संबंधित कर्मचारियों को प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता उपलब्ध कराते रहने के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा प्रभावित लोगों को आवश्यकतानुसार राहत एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version