नाबालिग युवती के शव मिलने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
पूछताछ में बड़ी बहन से दुष्कर्म की बात कबूली।
घटना के बाद युवती ने कथित रूप से आत्महत्या की।
उसी रात छोटी बहन से भी दुष्कर्म का खुलासा, एक आरोपी फरार।
मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बहनों के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वाट, एसओजी, सर्विलांस और रानीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी प्रिन्स उर्फ शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म की बात स्वीकार की है, जिसके बाद युवती ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। वहीं जांच में उसी रात छोटी बहन के साथ भी दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दूसरे की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।