मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गाजीपुर में जनजागरूकता अभियान

गाजीपुर। नगर पालिका गाज़ीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर के तुलसी सागर मलिन बस्ती में विशेष जनसंपर्क एवं जन जागरूकता एवं सिंचाई विभाग चौराहा से स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष  ओम प्रकाश राय एवं विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल एवं नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ0 धीरेंद्र कुमार राय तथा भारतीय जनता पार्टी की नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, नगर के पूर्व अध्यक्ष सुनील गुप्ता, वार्ड नंबर 01 के सम्मानित सभासद प्रतिनिधि दिग्विजय पासवान, वार्ड नंबर 6 की सम्मानित सभासद मीनू कुशवाहा तथा वार्ड नंबर 6 के सभासद प्रतिनिधि  अजय कुमार कुशवाहा तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। तुलसी सागर मलिन बस्ती के लोगों में जन जागरूकता तथा जनसंपर्क अभियान भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलाया गया है उसमें तुलसी सागर मलिन बस्ती के लोगों द्वारा प्रतिभा कर कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने केंद्र में अपने गौरवशाली ’12 वर्ष’ पूरे कर लिए  हैं। इस ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करने के उपलक्ष्य में संवाद तथा सरकार आपके द्वारा स्वरूप, केन्द्र सरकार द्वारा देश भर में ’5 जून से 21 जून 2026’ तक एक विशाल ’समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान’ चलाया जा रहा है

उन्होने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत शुरुआत 5 जून, 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बड़े स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम से हुई। इसके तहत देश के हर जिले और ब्लॉक में ’ष्एक पेड़ माँ के नामष्’ अभियान चलाकर लाखों की संख्या में फलदार और छायादार पौधे रोपे जा रहे हैं। इसी क्रम महा-जनसंपर्क और जागरूकता सप्ताह ( 8 से 14 जून) इस सप्ताह के दौरान जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। इस दौरान सरकार की 12 साल की प्रमुख उपलब्धियों (जैसे- जन धन योजना, पीएम आवास, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और डिजिटल क्रांति) के पत्रक बांटे जा रहे हैं। इसके साथ ही 11 से 14 जून तक जिला स्तर पर आयोजित किए जा रहे है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version