Ghazipur News: सांप के डसने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सुबह टहलने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा।

गाजीपुर के मुहम्मदाबाद सर्पदंश से किसान की मौत की दर्दनाक घटना रविवार सुबह गाजीपुर के हरिवल्लमपुर गांव में हुई। घर से कुछ दूरी पर टहलने निकले किसान वीरेंद्र पासवान को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर चिकित्सक को बुलाया गया, लेकिन उन्होंने किसान को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुबह टहलने के दौरान सांप ने डसा

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब पांच बजे वीरेंद्र पासवान घर से कुछ दूरी पर टहल रहे थे। इसी दौरान उनके पैर में सांप ने काट लिया। वह किसी तरह घर पहुंचे और चारपाई पर लेट गए, लेकिन कुछ ही देर में उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। मृतक वीरेंद्र पासवान अपने पीछे पत्नी पार्वती, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर है। बारिश के मौसम में खेतों और झाड़ियों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सुबह या रात के समय खेतों व झाड़ियों में जाते समय सतर्क रहें और सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version