दो बेटों की हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार, 9 साल की बेटी की जानकारी से खुला मामला

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के रजहटी गांव में दो नाबालिग भाइयों की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्चों की मां को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार शाम पुलिस ने घर के एक बंद कमरे का ताला खुलवाया, जहां दोनों बच्चों के शव मिले।पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान करन (14) और आर्यन (12) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में दोनों के सिर पर लोहे की रॉड से वार किए जाने की बात सामने आई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस जांच में बच्चों की 9 वर्षीय बहन से भी जानकारी ली गई है। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक परिस्थितियों और घटना के पीछे के संभावित कारणों की जांच की जा रही है। बच्चों के पिता के दूसरी शादी करने के बाद पारिवारिक विवाद की स्थिति होने की बात भी सामने आई है।घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब बच्चों के लापता होने की सूचना के बाद ग्रामीणों को घर के बंद कमरे से दुर्गंध आने का संदेह हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का ताला खुलवाया गया। इसके बाद दोनों बच्चों के शव बरामद हुए। मामले में पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version