गाजीपुर। नगर स्थित मुहल्ला खुदाईपुरा नक्खास स्थित इमामबाड़ा मीर डॉक्टर जामिन हुसैन साहब के इमामबाड़े से इमाम हुसैन के बेटे इमाम ए सज्जाद की शहादत दिवस यानी 25 मुहर्रम को दोपहर में ठीक 1 बजे ताबूत वा अलम बरामद होगा जिसमे सबसे पहले गुलंबर पर मजलिस का आयोजन होगा जिसमे सर्वप्रथम कुरान ए पाक का पाठ मौलाना जाबिर अली कुम्मी साहब करेंगे और उसके तुरंत बाद सैय्यद अली अब्बास नक़वी आज़मी सोजखानी करेंगे उसके बाद मुदस्सिर जौनपुरी इमाम ए सज्जाद की शान में कलाम पेश करेंगे। मजलिस को मौलाना सैयद इब्ने अब्बास साहब बुकनालवी पढ़ेंगे। मजलिस बाद इमामबाड़ा मीर जामिन हुसैन साहब से इमाम ए सज्जाद का ताबूत निकलेगा जिसमे अपने दर्दनाक अंदाज में श्री अशफाक हुसैन इमाम ए सज्जाद का दर्द बयान करेंगे और मौलाना सैय्यद कल्बे अब्बास नक़वी आज़मी इमाम के जीवन पर प्रकाश डालेंगे। इस कार्यक्रम में जिला जौनपुर से आए मशहूर नोहाख्वान मुदस्सिर जौनपुरी साहब अपने विशेष अंदाज़ में नौहा पेश करेंगे।अंत में मौलाना जाबिर अली साहब ज़ंगीपुरी इमाम ए सज्जाद से संबंधित दुआ पढ़ा कर शाम 6 बजे कार्यक्रम का समापन कराएंगे।इस प्रोग्राम में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग बड़ी संख्या में दर्शन करने आते हैं।



