गाजीपुर। नन्दगंज थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार पहिया कार से अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब बरामद करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई 20 सितंबर 2026 को ग्राम पिपरही तिराहा के पास की गई।पुलिस ने कार MP13CC2952 से दो पेटी किंगफिशर बीयर (24 लीटर), दो पेटी ह्विस्की अंग्रेजी शराब (17.28 लीटर) तथा नौ बोतल रॉयल स्टैग (6.75 लीटर) बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 48.03 लीटर बताई गई है।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सन्तोष कुमार यादव (25), अखिलेश कुमार साहनी (33), दानिश अली (21) और रोशन राय उर्फ गोलू (27) के रूप में हुई। इस मामले में थाना नन्दगंज में मु0अ0सं0 316/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


