NBW वारंट के अनुपालन में बिरनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 वारंटी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिरनो पुलिस ने बुधवार, 23 सितंबर 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 गैर-जमानती वारंट (NBW) के वारंटियों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में थाना बिरनो पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर शंकर पुत्र मजनू, मंगरू पुत्र मजनू निवासी बद्धोपुर भोजउपुर, हरिभजन राजभर निवासी नसरतपुर, कैलाश पुत्र शिव बिन्द निवासी गौरया पारा, सर्वजीत पुत्र रामस्वरूप निवासी कहोतरी, जंगीराम पुत्र रामस्वरूप निवासी नसरतपुर, बिद्दू पुत्र विजय निवासी बिरनो, अवधेश यादव पुत्र रामचन्द यादव निवासी इनवां (तियरा) तथा समरजीत यादव पुत्र अलियार निवासी बिरनो को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों को नियमानुसार गिरफ्तारी का कारण बताते हुए न्यायालय द्वारा जारी वारंट से अवगत कराया गया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमकार्रवाई में उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह तथा उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार प्रजापति अपने-अपने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version