गाजीपुर की धरती पर राष्ट्रीय हॉकी का महाकुंभ, ओलंपिक नायकों के नाम होगा ऐतिहासिक टूर्नामेंट

गाजीपुर। ओलंपिक नायकों की धरती कर्मपुर में राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 2 फरवरी यानी कल से शुरू होगा। यह आयोजन न सिर्फ गाजीपुर, बल्कि देश की 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इस बात की पुष्टि मेघबरन सिंह स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ने दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेघवरन सिंह स्टेडियम,करमपुर,गाजीपुर में 2 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक 29वीं अखिल भारतीय मेघवरन सिंह, ठाकुर तेज बहादुर सिंह स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।यह टूर्नामेंट ओलंपिक पदक विजेता और हॉकी के महान खिलाड़ियों में ललित कुमार उपाध्याय और राजकुमार पाल की प्रेरणा और उपलब्धियों को समर्पित होगा। दोनों खिलाड़ियों ने ओलंपिक 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व कर गाजीपुर और प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 2 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार और रविन्द्र जायसवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार शिरकत करेंगे। वहीं, 8 फरवरी 2026 को होने वाले समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गिरीश चंद्र यादव, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जाएगा और विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इस प्रतियोगिता में देश की 12 शीर्ष हॉकी टीमें लीग-कम-नॉकआउट आधार पर
खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। प्रतियोगिता में शामिल प्रमुख टीमें- आर्मी ग्रीन (जालंधर), CISF जालंधर, NCOE लखनऊ, यूपी पुलिस लखनऊ, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर, अभिनव स्पोर्ट्स अकादमी मेरठ, मिजोरम हॉकी इंडिया, स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी और झांसी, सैफर स्पोर्ट्स कॉलेज इटावा, बीएचयू वाराणसी समेत मेघवरन सिंह हॉकी अकादमी, करमपुर (मेज़बान) आयोजन समिति ने सभी खेल प्रेमियों, और क्षेत्रीय जनता से इस ऐतिहासिक खेल महाकुंभ में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version