“कितनी भी कोशिश कर लो… प्रधान ही रहेंगे प्रशासक” : ओपी राजभर का अखिलेश को खुला चैलेंज

लखनऊउत्तर प्रदेश में पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पंचायती राज मंत्री एवं सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि कितनी भी कोशिश कर ली जाए, लेकिन ग्राम प्रधान ही प्रशासक बनाए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी अब विधानसभा ही नहीं, पंचायत चुनाव भी नहीं जीत पाएगी।

मंत्री ने अपने पोस्ट में सपा नेतृत्व और कार्यकर्ताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सब देख रही है और आने वाले चुनावों में इसका जवाब देगी। उन्होंने गैर-यादव पिछड़ों और दलितों के समर्थन का दावा करते हुए कहा कि इस बार पंचायत से लेकर विधानसभा चुनाव तक राजनीतिक समीकरण बदलेंगे। राजभर के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पंचायत चुनाव और आरक्षण को लेकर बहस तेज हो गई है। विपक्ष जहां सरकार के फैसले का विरोध कर रहा है, वहीं सत्तापक्ष इसे पंचायत व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए जरूरी बता रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version