By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़—25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > उत्तर प्रदेश > गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़—25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार
IMG 20260504 084152 scaled
उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़—25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार

Sonu sharma
Last updated: May 4, 2026 10:35 am
Sonu sharma
Published: May 4, 2026
Share
SHARE

गाज़ीपुर। सादात थाना क्षेत्र के इटवा रामपुर तिराहा के पास रविवार की रात हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी गो तस्कर सूरज यादव उर्फ नागेंद्र यादव गिरफ्तार कर लिया गया। वह मुकदमा संख्या 81/2026, धारा 3/5ए/5बी/08 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित था। मुठभेड़ के बाद उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस उसका सीएचसी सादात पर इलाज कराने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय लेकर चली गई। सादात पुलिस द्वारा रविवार की शाम अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक सादात अपनी टीम के साथ खिदिरगंज चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम के अपराध में वांछित सूरज यादव उर्फ नागेंद्र यादव पुत्र तिलकू यादव उर्फ तिलकधारी यादव निवासी ग्राम खिदिरगंज, थाना सादात, जो 25,000 रुपये का इनामी है, मोटरसाइकिल से खिदिरगंज बाजार से रामपुर इटवा तिराहा होकर खानपुर की ओर जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक सादात पन्ने लाल यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रामपुर इटवा तिराहे पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर अभियुक्त ने खेत की आड़ लेकर पुलिस दल पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में अभियुक्त सूरज यादव के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। उसे तत्काल उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।उसका आपराधिक इतिहास इस प्रकार है: 1. मुकदमा संख्या 81/2026 धारा 03/5ए/5बी/08 गोवध निवारण अधिनियम, थाना सादात। 2. मुकदमा संख्या 68/2021 धारा 03/5ए/5बी/08 गोवध निवारण अधिनियम, थाना जमानिया। 3. मुकदमा संख्या 366/2021 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना जमानिया। 4. मुकदमा संख्या 1026/2017 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना खानपुर। 5. मुकदमा संख्या 145/2022 धारा 386/504/506 भादवि, थाना मेहनाजपुर आजमगढ़ मुठभेड़ और गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पन्नेलाल यादव, उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह और उपनिरीक्षक पुनीत कुमार (चौकी प्रभारी मखदूमपुर) सहित थाना सादात की टीम शामिल थी।

advertisement

advertisement
तीन दिन से लापता युवक का बंद स्कूल में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
101 मेधावियों को 103 स्वर्ण पदकों से नवाजा , 178 मेधावियों समेत कुल 71243 छात्र-छात्राओं को दी गई उपाधि
Breaking News: फरार इनामी बदमाशों के कोर्ट में हाजिर होने की सूचना, पुलिस हाई अलर्ट पर
अयोध्या में श्रीराम मंदिर दान व चढ़ावा में घपलेबाजी करने वाले सभी दोषियों को मृत्यु दंड दिया जाय – डी0के श्रीवास्तव
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा के साथ 30 हजार के अर्थदंड
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Screenshot 20250216 134223 WhatsApp
गाजीपुर

भूमिधरी भूमि का सर्किल दर से 12 गुना कम हुआ भुगतान

Sonu sharma
Sonu sharma
July 2, 2025
सादात पुलिस का बड़ा खुलासा: पिकअप से 11 गोवंश बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
14 मई 2008 को ब्रह्मलीन हुए थे महंत रामाश्रय दास जी
गाज़ीपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम, सम्मानित हुईं महिलाएं
बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में आजमगढ़ की टीम का फाइनल में शानदार प्रदर्शन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?