गाजीपुर में राजनीतिक घमासान, अखिलेश यादव के दौरे पर विवाद

गाजीपुर। कटारिया कांड को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है। अखिलेश यादव के 29 अप्रैल के प्रस्तावित गाजीपुर दौरे से पहले डॉ. संगीता बलवंत ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उनके दौरे को रोकने की मांग की है।सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि 15 अप्रैल को एक लड़की की दुखद मृत्यु हुई थी, जिसमें पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि पूरा जनपद पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।सांसद ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार से मिलने के नाम पर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बड़ी संख्या में अवांछनीय तत्व गांव पहुंचे, जिन्होंने पत्थरबाजी कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। उन्होंने इसे सपा के “चाल, चरित्र और चेहरा” से जोड़ते हुए आलोचना की।डॉ. संगीता बलवंत ने आगे कहा कि अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए उन्होंने योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कार्यक्रम को रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि किसी की मृत्यु पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और शोक संवेदना के नाम पर माहौल खराब करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version