राजेश्वरी विकलांग विद्यालय में टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम सम्पन्न

गाजीपुर। समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर के तत्वाधान में राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र शास्त्री नगर फ़तेउल्लाहपुर के प्रांगण में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाए जा रहे टी. वी. रोग मुक्त भारत के अंतर्गत टी. वी. रोग मुक्त भारत जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर की संरक्षिका सविता सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक अध्यापिका कर्मचारी एवं शहर के प्रबुद्ध जन ने भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिका लक्ष्मी वर्मा ने तपेदिक रोग के लक्षण और उसके रोक थाम के विषय पर प्रकाश डाला विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमर नाथ गुप्ता ने विस्तार पूर्वक बताए की भारत में टी. वी. रोग मुक्त करने के लिए भारत सरकार ने इस रोग के ईलाज करने का मुफ्त दवा और जांच की व्यवस्था करती है। ये रोग के लक्षण दिखने पर तुरन्त डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके लिए सरकार ने हर जगह निःशुल्क जांच और दवा की व्यवस्था की है। लेकिन सरकार के साथ साथ सारे हिंदुस्तानी का कर्तव्य है कि हर घर से टी. वी. जैसे बीमारी को जड़ से मिटा दे। इस कार्यक्रम के लिए संस्था संरक्षिका सविता सिंह को आभार प्रकट करते हुए कहा कि ये संस्था हर तरह के जनहित कार्य हेतु सदैव तत्पर है। इस कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिका रागिनी सिंह, नाजिया बेगम, मति सुमित्रा सिंह, अशोक कुमार यादव, अजीत कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, सुचित कुमार, प्रभात सिंह, अफजाल खान, राजेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version