रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पवित्र पर्व: डीएम अनुपम शुक्ला

गाजीपुर। जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी प्रेम का पवित्र पर्व है। यह पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि रक्षाबंधन का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव एवं सौहार्द के साथ मनाएं। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों, विशेषकर बहनों एवं भाइयों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version