नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात कराने वाला आरोपी हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार

गाजीपुर। रविवार की देर रात में करंडा थाना अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोपी मनबढ़ बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। करण्डा थाना क्षेत्र के मैनपुर ताल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने वांछित आरोपी मो० तस्लीम को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से एक देशी तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल आरोपी को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी करण्डा भेजा गया। आरोपी मो० तस्लीम पर नाबालिग से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने और बाद में दवा देकर गर्भपात कराने का आरोप है। इस मामले में उसके खिलाफ पहले से पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था।

सीओ सिटी शेखर सेंगर ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ करण्डा थाने में 13 वर्ष की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद गर्भवती किए जाने और फिर प्रतिबंधित दवा खिला कर गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज है, उसे पुलिस खोज रही थी, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की लेकिन घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और जिसे गिरफ्तार किया गया और इलाज कराकर आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version