शेरपुर में बाढ़ प्रभावित 400 परिवारों को राहत, आनंद राय मुन्ना ने बांटी राशन किट

गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के शेरपुर पंचायत में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए शासन की ओर से राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। भाजपा नेता एवं प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना के हाथों बाढ़ प्रभावित कुल 400 परिवारों को राशन किट वितरित की गई। राहत सामग्री पाकर बाढ़ की मार झेल रहे परिवारों के चेहरों पर राहत की झलक दिखाई दी। राशन किट वितरण के दौरान आनंद राय मुन्ना ने प्रभावित परिवारों का हाल जाना और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के समय प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। शासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को पात्र परिवारों तक पहुंचाने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक सहायता पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से भी धैर्य बनाए रखने और किसी भी आवश्यकता की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने की अपील की। राहत सामग्री के रूप में राशन किट मिलने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की। इस मौके पर तहसीलदार महेंद्र बहादुर, सचिव सूर्यभान राय, जयानंद राय, ओमप्रकाश राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version