सड़क हादसे में गाजीपुर के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के धरम्मरपुर (बलवंतपुर) गांव निवासी शैलेश यादव (24 वर्ष) की बिहार में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शैलेश यादव ट्रेलर लेकर बिहार के शिवसागर थाना क्षेत्र स्थित कुंडरा के पास जा रहे थे। इसी दौरान सड़क निर्माण कार्य में लगी एक कंक्रीट मिक्सर मशीन से उनके ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए और शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में लगी गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।शैलेश अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और ट्रेलर चलाकर पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version