गाजीपुर। जंगीपुर/ वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर देवकठिया के पास सोमवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक और साइकिल सवार होमगार्ड को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और साइकिल सवार की मौत हो गई। वहीं कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मऊ की तरफ से तेज रफ्तार कार गाजीपुर की तरफ आ रही थी। इस दौरान साइकिल सवार होमगार्ड 40 वर्षीय प्रमोद पुत्र नौबत निवासी हसनापुर, जंगीपुर गाजीपुर कलेक्ट्रेट में ड्यूटी करने जा रहा था। वही बाइक सवार राजन प्रजापति पुत्र राम लक्ष्मण निवासी एकला थाना नंदगंज गाजीपुर जा रहा था। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार और साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गईं। कार सवार ताजपुर डेहमा निवासी अखिलेश यादव को भी चोट आई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। जंगीपुर थाना प्रभारी एसपी पाण्डेय ने बताया कि मृतकों के शव को मर्चरी हाउस भेज दिया गया है।

